संवाददाता, मेरठ। कहते हैं कि इंसान अपने जीवन को व्यावहारिक एवं अच्छा बनाने के लिए तमाम प्रकार के प्रयत्न करता है। फैशन भी इसी क्रम का एक...
संवाददाता, मेरठ। कहते हैं कि इंसान अपने जीवन को व्यावहारिक एवं अच्छा बनाने के लिए तमाम प्रकार के प्रयत्न करता है। फैशन भी इसी क्रम का एक हिस्सा है और इस फैशन के दौर में लोगों ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है कि जिसमें बड़ी-बड़ी चकाचौंध भी फीकी पड़ जाती है। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के नंदलाल बोस सुभारती कॉलिज ऑफ फाईन आर्ट एंड फैशन डिजाइन द्वारा मांगल्य प्रेक्षागृह में डिजाइन कैसल 2019 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका डा. मुक्ति भटनागर एवं सुभारती विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज, कुलपति डा. एन.के आहूजा, प्रतिकुलपति डा. डीसी सक्सेना, कुलसचिव ई.पीके गर्ग, फाईन आर्ट कॉलिज के प्राचार्य प्रो पिंटू मिश्रा ने बॉलीवुड की एक्टर भानी सिंह एवं मॉडल अक्सादी के साथ किया।

सौंदर्य है भारतीय संस्कृति की पहचान, हम इसे आगे बढ़ा रहे: डॉ. मुक्ति भटनागर
सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका डाॅ. मुक्ति भटनागर ने कहा कि सौन्दर्य भारतीय संस्कृति की पहचान है और आज के समय में फैशन इंडस्ट्री सितारे की तरह जगमगा रही है तथा सुभारती विश्वविद्यालय का फाईन आर्ट कॉलिज छात्र छात्राओं को चमकती हुई दुनिया का सितारा बनाने की कला सिखा रहा है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री भानी सिंह एवं एक्टर अक्सआदी का स्वागत करने हुए डिजाइन कैसल में आए एक्टर, मॅाडल एवं सभी छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।मांगल्य प्रेक्षागृह में जैसे ही बालीवुड की अभिने़त्री भानी सिंह ने प्रवेश किया तो वहां मौजूद फैशन के दिवानों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। सुभारती फाईन आर्ट कॉलिज से डिग्री व डिप्लोमा कर रहे छात्र छात्राओं के परिधानों को रैम्प पर उतारा गया रंग बिरंगी चमकती लाइटों व मंत्रमुग्ध करने वाले म्यूजिक में रैम्प पर चलते मॉडल एक अलग ही रोमांच के अनुभव को प्रदर्शित कर रहे थे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो आसमान से परियां उतर आई हो।
COMMENTS